Thursday, June 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर

औरंगाबाद (राजेश रंजन)। जिले के बारुण में थाना क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 जीटी रोड पर खैरा गांव के समीप क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग के अतिरिक्त लेन निर्माण कार्य में लगी एजेंसी ने पहले से रहे क्रॉसिंग को बंद कर दिया है।जिससे पटना कैनाल पर बसे लगभग 40 गांवों का आवागमन बाधित हो गया है।

पटना तक जाती है छोटी गाड़ियां

जीटी रोड से उत्तर दिशा का जो सड़क है वह सीधे पटना को जाती है। बारुण दाउदनगर पथ पर बालू खनन और परिवहन के कारण जाम लगने पर अधिकतर छोटी गाड़ियों का परिचालन इसी नहर से होता है। क्रॉसिंग को बंद करने के बाद नहर से यात्रा करने वाले वाहनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नहर पर बसे लगभग 40 गांव के लोग प्रभावित हुए हैं। जिससे बारुण प्रखंड मुख्यालय पर जाना, एम्बुलेंस निकालना भी मुश्किल हो गया है।

क्रॉसिंग शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन – अनिल टाइगर (देखें वीडियो )

एनटीपीसी बायपास भी हुआ बाधित


वहीं जीटी रोड से दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली नहर पर बाईपास बनाया गया है। यह बायपास एनटीपीसी से सीधा जीटी रोड को जोड़ता है। वहां से जीटी रोड पर आने को लेकर भी परेशानी बढ़ गई है। जहां सीधे वाहनों का उतार चढ़ाव नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

6 किलोमीटर का लगाना पड़ रहा है अतिरिक्त चक़्कर


आसपास के गांव के लोगों को बारुण प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए 6 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। यात्रिओं को सिंदुरिया गांव जाकर सड़क क्रॉस करना पड़ रहा है।

आंदोलन की चेतावनी
इस संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव अनिल टाइगर ने बताया कि अगर क्रॉसिंग को पुनः शुरू नहीं किया गया तो वह इस मामले को लेकर चरणबाद तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!