गोह, औरंगाबाद। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के तुलसी विगहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण सामाजिक सेवा संघ द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में गया व औरंगाबाद से आए दर्जनों विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की बीपी, शुगर, हृदय रोग, हड्डी, चर्म, महिला एवं बाल रोगों की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।


शुक्रवार को महोत्सव के सरंक्षक अजय यादव व अध्यक्ष दीपक दिनकर ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से सेवा का संदेश देना ही मुख्य उद्देश्य है। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई मरीजों ने कहा कि महंगाई के दौर में ऐसा शिविर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पुनीत पहल की सराहना की और इसे हर वर्ष आयोजित करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. रणविजय कुमार सिन्हा, डॉ. कौशलेन्द्र कुमार, डॉ. अमरेन्द्र कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. रामानुज कुमार, डॉ. पिन्टू कुमार, डॉ. रवि रंजन, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. कमलेश राय, डॉ. प्रेमलाल यादव, डॉ. उपेन्द्र यादव, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. लालमोहन सिंह, डॉ. लक्कू कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रकाश चन्द्र, डॉ. संजीत कुमार, डॉ. विकाश कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. राजू कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थें।


