औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद शहर के गांधी नगर में न्यू मॉडर्न लिटिल स्टार प्ले स्कूल का विधिवत शुभारंभ किया गया है। यह शुभारंभ औरंगाबाद नगरपालिका के चेयरमैन उदय गुप्ता ने फीता काटकर किया है। कार्यक्रम जीटी रोड के समीप साई मार्बल रोड में गांधी नगर में आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि छोटे बच्चों को शुरू से ही संस्कार, अच्छी आदतें और शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि लेने की आदत डालनी चाहिए। इस कार्य को शुरू करने के लिए न्यू मॉडर्न लिटिल स्टार प्ले स्कूल के प्रबंधक विशाल कुमार और प्रधानाचार्य नैंसी यादव को शुभकामनाएं देते हैं।

विद्यालय के बारे में बताते हुए विद्यालय की प्राचार्य नैंसी यादव ने बताया कि यह विद्यालय छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर खोला गया है। जहां छोटे बच्चों की विभिन्न गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कोर्स डेवलप की गई है। जिसके अनुसार उनका खेलकूद और पढ़ाई की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्जवल भविष्य के लिए विशेष रूप से कोर्स बनाए गए हैं जिससे कि बच्चों को पढ़ाई में रुचि जगह और उन्हें अपने सर्वांगीण विकास हो सके। विद्यालय के डायरेक्टर विशाल कुमार ने बताया कि इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य आसपास के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा, सुरक्षा और मानसिक विकास करना है। उन्होंने बताया कि उनका पहले से ही झारखंड के रामगढ़ और डाल्टनगंज में विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यह उनकी तीसरी शाखा है।
- संजना ने बढ़ाया जिले का मान, बिहार बोर्ड में लाया 90 प्रतिशत अंक
- बारुण के ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर से 2 छात्र बिहार टॉप टेन में पहुंचे
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में रितु ने किया कमाल, 485 अंक लाकर राज्य में लाया छठा स्थान, जिले से 14 छात्र हुए टॉप
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित, पिता बेचते हैं ताड़ी बेटा टॉप टेन में बनाया स्थान
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में आकाश ने रचा इतिहास, राज्य में लाया 8वां स्थान



