Sunday, September 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पिपरा मुखिया प्रीति कुमारी को मिला ‘श्रेष्ठ मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान

औरंगाबाद, बिहार। राजेश रंजन।

बारुण प्रखंड की पिपरा पंचायत में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रयासों के लिए पिपरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह को ‘श्रेष्ठ मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया। पटना के होटल ताज में आयोजित ग्राम संसद कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीपी ठाकुर एवं संजय मयूख ने की। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह तथा ग्राम संसद के नेशनल ब्रांड एंबेसडर किरण प्रभाकर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पिपरा पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और पंचायत क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए विजय कुमार सिंह को यह सम्मान दिया गया।

सम्मान मिलने के बाद पंचायत क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है। विजय कुमार सिंह ने सम्मान के लिए आयोजकों एवं पंचायतवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पिपरा पंचायत की जनता और पंचायत के विकास में सहयोग करने वाले सभी लोगों का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि आगे भी पंचायत के विकास, जनसुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी सम्मान को पिपरा पंचायत के लिए गौरव का विषय बताया। उनका कहना है कि इससे पंचायत में विकास कार्यों को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!