राजेश रंजन,
औरंगाबाद, बिहार।
जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चतरा, प्रखण्ड औरंगाबाद में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद ने उपस्थित सभी छात्र-छत्राओं एवं उनके माता-पिता को संबोधित करते हुए बच्चों को खूब पढ़ने एवं आगे बढ़ने की अपील किए। जिला पदाधिकारी ने बच्चों को कौशल विकाश एवं कम्प्युटर शिक्षा में समय निवेश करने का सलाह दिया। उन्होनें कहा कि वर्तमान दौर में इन्हीं दोनों क्षेत्रों में रोजगार की भरपुर संभावना उपलब्ध है। बच्चों के बेहत्तर उपस्थिति के लिए बिहार सरकार पाठ्य पुस्तक, छात्रवृति, अतिरिक्त वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, कम्प्युटर शिक्षा विषयवार शिक्षकों की बड़ी संख्या में नियुक्ति आदि की व्यवस्था तेजी से की जा रही है।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
बालिका शिक्षा पर बल देते हुए जिला पदाधिकारी ने साईकिल योजना एवं 10वी एवं 12वीं में अच्छा परिणाम आने पर प्रोत्साहन दिये जाने का सरकार का बेहतरीन प्रयास बताये। सरकार अपने सम्पूर्ण बजट का अधिकतम राशि शिक्षा मद में खर्च कर रही है ताकि बच्चों का पढ़ाई से लेकर सर्वांगीण विकास सूनिश्चित हो सके।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा सभी योजनाओं के बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा मैट्रीक एवं इन्टर पास करने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए बहूत सारे रोजगार एवं स्वरोजगार के चयन हेतु चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे जानकारी दी गई एवं कौशल विकास पर आधरित नये अवसरों यथा कम्प्यटुर शिक्षा विभिन्न रोजगार परक क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किये।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक तथा स्थानीय मुखिया एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



