औरंगाबाद, बिहार।
जिले के किसान वीरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र रजनीश कुमार रंजन ने बिहार राज्य सेवा आयोग की परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित हुआ है। उन्होंने यह परीक्षा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में पास की है।
इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित रजनीश को बिहार में 43 वां स्थान आया है।
रजनीश कुमार रंजन औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के खोजी गांव के रहने वाले हैं। उनके दादा सिद्धेश्वर गोप शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, वहीं उनके पिता वीरेंद्र प्रसाद यादव किसान और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
- गोह में जन्माष्टमी महोत्सव पर लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, एक हजार से अधिक मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
- किसना ने औरंगाबाद में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का किया शुभारंभ
- प्रशासन एकादश ने पत्रकार टीम को हराकर जीता मैत्री क्रिकेट मुकाबला
- देशभक्ति के रंग में रंगा नगर भवन, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कलाकारों ने बांधा समां
- मदनपुर जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद, एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
रजनीश इससे पहले भी सहायक प्रोफेसर के पद पर मध्यप्रदेश सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब वे बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस सफलता पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।



