Friday, April 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जदयू विधायक प्रमोद सिंह के आवास पर सौ से ज्यादा कांग्रेसी जदयू में हुए शामिल

औरंगाबाद(राजेश रंजन)। रफीगंज विधानसभा के वर्तमान विधायक प्रमोद सिंह ने बुधवार को शहर के सत्येंद्र नगर स्थित अपने आवास पर मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न दलों से आए लोगों ने जदयू का दामन थामा लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जिले के राजनीतिक इतिहास की यह पहली घटना थी जिसमें एक साथ इतने लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया और सामूहिक रूप से जदयू में शामिल हुए। इस मौके पर रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सदस्यता ग्रहण किए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया। रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह ने कहा कि कोई पांच वर्ष तक सत्ता में शामिल होता है तो वह एंटी इनकैंबेंसी का शिकार हो जाता है। मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करिश्मामई नेतृत्व एवं विकसित बिहार की सोच पर जनता लगातार मुहर लगा रही है। इसी का परिणाम है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का मौका दिया। आज उनके नेतृत्व में बिहार का चहुमुखी विकास हो रहा है। यह जनता बखूबी जानती है कि किसी अन्य दलों में ऐसी सोच नहीं जो बिहार को देश में अग्रणी पंक्ति पर खड़ा कर सके। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के आने से पार्टी काफी मजबूत होगी और विकास का एक नया आयाम गढ़ेगी। कांग्रेस के पूर्व आईटी सेल के अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विजन स्पष्ट है और उनके नेतृत्व में बिहार विकास का गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार को अंधेरे कालखंड बाहर निकाला,अराजकता एवं नक्सलवाद से मुक्त किया। बिहार के विकास में हम सब रफीगंज विधायक के नेतृत्व में सहभागी बने। बस इसी उम्मीद के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!