औरंगाबाद (राजेश रंजन) मदनपुर के गोबरदहा जंगल में एक बार फिर विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ है। नक्सलीयों के खिलाफ जिले की पुलिस और सीआरपीएफ बटालियन की संयुक्त अभियान में एक बार फिर विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। जहां यथास्थान ही प्रेशर आईईडी को विस्फोट कर विनष्ट कर दिया गया। वहीं कारतूस और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया।
जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के गोबरदाह जंगल में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां बिहार पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। नक्सलीयों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन ने उनकी गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। फिर भी समय समय पर हथियारों का जखीरा बरामद होते ही रहता है। ताज़ा मामला रविवार की सहमत की है जहां
संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी और कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है।
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि जिले में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार एंटी नक्सल अभियान चला रही है। इसी क्रम में मदनपुर थाना क्षेत्र के गोबरदाहा के जंगली पहाड़ी इलाके में सर्च अभियान के दौरान यह सफलता मिली।
इस दौरान कारतूस, डेटोनेटर और प्रेशर IED मिला है।
सर्च अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 44 पीस जिंदा कारतूस, 32 पीस खोखा, 25 मीटर कोडेक्स वायर, 29 पीस कॉमर्शियल डेटोनेटर, डेटोनेटर के साथ एक शक्तिशाली केन प्रेशर IED बम, एक प्रेशर मैकेनिज्म, दो मीटर तार और 9 वोल्ट की एक बैट्री बरामद की है। इन सामग्रियों से सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की आशंका जताई जा रही थी।
औरंगाबाद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान ने नक्सलीयों की कमर तोड़ दी है।



