Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अजीबोगरीब मामला आया सामने, नासरीगंज की लड़की की बारुण की लड़की से शादी करने की ज़िद

औरंगाबाद, बिहार।

लड़की से लड़की के बीच प्रेम और शादी का मामला बड़े शहरों से होते हुए अब गांवों में भी आ पहुंचा है। ऐसा ही अजीबोगरीब मामला बारुण में प्रकाश में आया है। जहां रोहतास जिले के नासरीगंज की लड़की को बारुण की लड़की से प्यार हो गया। प्यार की बेकरारी में प्रेमिका के घर पहुंच गई। जहां उसके साथ मारपीट की गई है। अब मामला महिला थाने तक पहुंच गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दो लड़कियों का एक दूसरे से प्यार की कहानी प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि रोहतास जिला के नासरीगंज की एक लड़की को औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र की दूसरी लड़की से प्यार हो गया था। और दोनों के बीच यह प्रेम प्रसंग पिछले 2 वर्षों से चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मुलाकात नहीं होने के कारण नासरीगंज की युवती बेकरार हो गई। इस बेकरारी के चलते वह बारुण प्रेमिका के घर पहुंच गई। प्रेमिका के परिजनों ने जब उसे घर में घुसने नहीं दिया तब उसने रात तक इंतजार किया। आधी रात को वह जब दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंची । तब प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ कर जबरदस्त कुटाई कर दी।

पिटाई से घायल नासरीगंज की लड़की ने बताया कि पिछले 2 सालों से वह उससे प्यार करती थी। अपने प्यार में पागल लड़की ने अपने पूरे परिवार को त्याग दिया और प्यार में पागल दोनों युवतियों ने जीने मरने की कसमें भी खाई।
लेकिन बारूण थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़की के परिवार का यह बात नागवार गुजरा जिसके बाद नासरीगंज से आई लड़की को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया और पास के ही झाड़ी में फेंक दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से नासरीगंज की लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि लड़की खतरे से बाहर बताई जा रही है। नासरीगंज की युवती ने महिला थाने में जाकर आवेदन के माध्यम से अपने पूरे मामले की जानकारी महिला थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद महिला थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!