औरंगाबाद, बिहार।
जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले जीटी रोड पर ओवरब्रिज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक पर सवार 2 लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मृत बाइक सवार की पहचान डेहरी निवासी संजय चौधरी के रूप में की गई है। जोकि अपने ससुराल शिवगंज जा रहा था। वहीं दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
नगर थाना क्षेत्र में एनएच-2 पर ओवरब्रिज बाईपास के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटना के बाद ट्रक में फंस गई बाइक को ट्रक चालक करीब दो किलोमीटर तक एनएच-2 पर घिसटता रहा। जब लोगों ने ट्रक को पकड़ने के लिए बाइक से पीछा किया तब जाकर ट्रक चालक हंसौली मोड़ के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
- संजना ने बढ़ाया जिले का मान, बिहार बोर्ड में लाया 90 प्रतिशत अंक
- बारुण के ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर से 2 छात्र बिहार टॉप टेन में पहुंचे
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में रितु ने किया कमाल, 485 अंक लाकर राज्य में लाया छठा स्थान, जिले से 14 छात्र हुए टॉप
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित, पिता बेचते हैं ताड़ी बेटा टॉप टेन में बनाया स्थान
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में आकाश ने रचा इतिहास, राज्य में लाया 8वां स्थान
मृतकों में एक की पहचान डेहरी ऑन सोन निवासी संजय चौधरी के रूप में की गई है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि हादसे के वक्त संजय अपने सहयोगी के साथ डेहरी से अपने ससुराल मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज जा रहा था। उसे ससुराल के किसी परिजन को औरंगाबाद लाकर मैट्रिक की परीक्षा दिलानी थी लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले ही संजय एवं उसके सहयोगी की सड़क हादसे में मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना औरंगाबाद नगर थाना को दी। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं दूसरे शव की पहचान नहीं होने की स्थिति में पुलिस ने शव को सुरक्षित रखा है।



