औरंगाबाद, बिहार।
जिले के मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के बेरी गांव में चलती बाइक पर पेड़ गिरने से 1 बाइक सवार की मौत हो गई है। मृत युवक की पहचान उसी थाना क्षेत्र के रवि कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति उसके ही चाचा रामएकबाल सिंह हैं।
बताया जाता है कि तेज हवा के कारण एक पेड़ अचानक चलती बाइक पर गिर गया, जिसमें सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि साथ में रहे एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक सलैया थाना क्षेत्र के नवादा का रहने वाला है जिसकी पहचान बृजनंदन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल उसके ही चाचा हैं जिनकी पहचान राम इकबाल सिंह के रूप में हुई है।
- गोह में जन्माष्टमी महोत्सव पर लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, एक हजार से अधिक मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
- किसना ने औरंगाबाद में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का किया शुभारंभ
- प्रशासन एकादश ने पत्रकार टीम को हराकर जीता मैत्री क्रिकेट मुकाबला
- देशभक्ति के रंग में रंगा नगर भवन, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कलाकारों ने बांधा समां
- मदनपुर जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद, एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक रवि कुमार के चचेरे भाई की शादी होनी थी। जिसमें 15 फरवरी को तिलक और 17 फरवरी को बारात थी। दोनों लोग शादी की तैयारी के लिए जरूरत की सामग्री लेकर खिरीयावां बाजार से अपने गांव चेंई नवादा लौट रहा था। तभी बेरी गांव के समीप तेज हवा के कारण सड़क किनारे स्थित मुनगा का पेड़ अचानक ही बाइक पर गिर गया जिसमें यह दर्दनाक घटना घटित हो गई।
सलैया थाना प्रभारी विजय शंकर ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



