औरंगाबाद, बिहार।
मंगलवार की देर शाम अचानक आई आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आंधी से सड़कों पर जगह-जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए। वहीं औरंगाबाद शहर में एक बड़ा टावर भी गिर गया है। शहर के रमेश चौक के पास स्थित डॉक्टर रामाशीष सिंह के घर के पास पुराना टेलीफोन टावर गिर गया है। गनीमत यह रही कि आसपास कोई नहीं था। जिससे जान माल की क्षति नहीं हुई है। टावर गिरने से रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है।

जिला परिषद कार्यालय के गेट के सामने पेड़ गिरने से गेट जाम हो गया है। वहीं डीएम आवास जाने वाले पुरानी जीटी रोड किनारे भी कई पेड़ धराशाई हो गए हैं।

वहीं कई इलाकों में बिजली काट दी गई है। जो बुधवार की सुबह तक नहीं आई है।