Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

औरंगाबाद(राजेश रंजन) शहर में शुक्रवार देर रात एक मेडिकल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पुरानी जीटी रोड स्थित नवाडीह मोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां गैलेक्सी मेडिकल के संचालक मो. जुनैद अहमद को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जुनैद अहमद को इलाज के लिए जमुहार अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और सुरक्षा के मद्देनज़र कैंप कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस आपसी रंजिश, व्यावसायिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल सुबह तक स्थिति सामान्य बताई जा रही है और बाजार भी खुले हुए हैं।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। हालांकि शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब आम लोग यह जानना चाहते हैं कि इतनी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अपराधी वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!