बारुण, औरंगाबाद।
जिले के व्यापार मंडल बारुण का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के बाद ही मतगणना का कार्य शुरू हो गया था। व्यापार मंडल बारुण में अध्यक्ष पद से दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें मिथिलेश कुमार और कैलाश सिंह शामिल हैं। कुल 296 लोगों ने मतदान किया। जहां मतगणना के बाद 10 मतों से मिथिलेश कुमार को विजयी घोषित किया गया। मिथलेश कुमार को 150 और कैलाश सिंह को 140 वोट प्राप्त हुए हैं।
ज्ञात हो कि मिथलेश कुमार यादव लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। वहीं कैलाश सिंह यादव भी अध्यक्ष रह चुके हैं।