औरंगाबाद, बिहार।
इन दिनों प्रेम जाल में फंसा कर लड़कियों का यौन शोषण और धोखा देने के कई मामले आपने देखा और सुना होगा। इस बार उससे भी बढ़कर मामला आया है। लड़के ने लड़की से सम्बन्ध बनाने के लिए शादी कर लिया लेकिन गर्भवती होते ही छोड़ दिया। शादी इसी साल के फरवरी माह में हुई थी। मामला गोह थाना क्षेत्र का है।
बताया जाता है कि गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का लड़का तबरेज अंसारी एक गरीब की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उससे निकाह किया। जब लड़की गर्भवती हुई तो उसे छोड़ दिया। यहां तक की आरोप लगा दिया कि वह संतान उसकी नहीं है।
पीड़ित लड़की ने बताया कि शादी के सप्ताह भर बाद ही तबरेज़ अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया था। पति के साथ साथ सास-ससुर ने भी दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी। दहेज नहीं मिलने पर उसे उसके मायके पहुंचा दिया। इतना ही नहीं दबाव बनाने के लिए पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
पीड़ित युवती ने बताया कि तबरेज़ 3 साल से उसके पीछे पड़ा था। वह उससे सम्बन्ध बनाना चाहता था। जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसने उसकी तीन बार शादी भी तुड़वा दी। थक हार कर इसी साल 27 फरवरी को तबरेज से उसे शादी करनी पड़ी।
शादी के बाद तबरेज उसे जबलपुर लेकर गया। लेकिन तबरेज तो उसके जिस्म को पाना चाहता था। एक हप्ते में ही तबरेज को जब मन भर गया तो वह अपने असली रंग में आ गया। उसने लड़की से एक लाख रुपये दहेज की मांग की। मांगे नहीं माने जाए पर आए दिन प्रताड़ित करने लगा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। तब तबरेज़ ने उसका बच्चा नहीं है कहकर बच्चा गिराने का दबाव बनाने लगा। जब लड़की ने बच्चा गिराने से मना कर दिया तो मुहर्रम में गर्भवती पत्नी को मायके पहुंचाकर छोड़ दिया। यही नहीं तबरेज मायके में जाकर भी पीड़िता से मारपीट किया।
इतना सब होने के बाद भी जब दहेज के पैसे नहीं मिले तो तबरेज़ ने उसके अश्लील फ़ोटो और वीडियो वायरल कर दिया। लड़की ने बताया कि उसके निजी पलों का यह वीडियो और फ़ोटो तबरेज़ ने ही बनाया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके तबरेज उसे चरित्रहीन साबित करने की कोशिश कर रहा है।साथ ही कई दूसरे प्रतिष्ठित लोगों के साथ पत्नी का नाम जोड़कर उसने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी कर दिया। उसकी हरकतों से पीड़िता सदमे में है।
इस सम्बंध में पीड़िता ने गोह थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
इस सम्बंध में गोह थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि मामले में एफआईआर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे सख्त कार्यवाही होगी।



