Sunday, July 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

माँ अष्टभुजी महोत्सव को राजकीय दर्जा बस कुछ ही दिनों बाद – संजीव सिंह


औरंगाबाद– जिले के बारुण प्रखण्ड से 12 किलोमीटर उत्तर पटना कैनाल पर बसे पिपरा ग्राम के मां अष्टभुजी धाम में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के इस आयोजन में जदयू नेता संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

देखें वीडियो

कार्यक्रम के सम्बंध में मां अष्टभुजी महोत्सव के सचिन राजा दिलीप सिंह ने बताया कि प्राचीन अष्टभुजी माता मंदिर के महोत्सव को राजकीय दर्जा देने के लिए सभी लोग प्रयासरत हैं। कुछ दिन पहले ही महोत्सव मनाया गया था। रविवार को महाआरती का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही महाआरती का यह आयोजन हर महीने आयोजित की जाएगी। इस पहले महाआरती के मुख्य अतिथि के रूप में जदयू नेता बड़ेम निवासी संजीव कुमार सिंह शामिल हुए।
संजीव कुमार सिंह ने महाआरती के बाद स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि वे मां अष्टभुजी महोत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग किए हैं और पर्यटन विभाग के सचिव ने इस मामले में हरी झंडी भी दे दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बिहार सरकार के पर्यटन कैलेंडर में माँ अष्टभुजी महोत्सव नज़र आने लगेगा। उन्होंने कहा कि वे ना सांसद हैं और ना ही विधायक लेकिन आपलोगों की कृपा से इतना सक्षम जरूर हैं कि वे इसे राजकीय दर्जा दिला सकें।
इस दौरान पिपरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, महोत्सव के उपाध्यक्ष अजय राम, संरक्षक मंडल के सदस्य अजीत मिश्रा, संयोजक सुरेश विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर भगत, बृजनन्दन पासवान, सुशील कुमार पप्पू, दिलकेश्वर यादव, राजेन्द्र सिंह, राजेश रंजन यादव, अक्षय लाल गुप्ता, आलोक गुप्ता, अर्जुन साव, मनीष यादव, आनंद यादव,राजेश्वर प्रजापति समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!