औरंगाबाद, बिहार।
लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण समाप्त हो गया है। जमुई, नवादा, गया के साथ ही औरंगाबाद लोकसभा का मतदान भी संपन्न हो गया है। औरंगाबाद लोकसभा में लगभग 50.2% वोटिंग हुई है। जिसमें कुटुंब में 51.85, रफीगंज49.39, औरंगाबाद सदर 49.03, टेकारी 48.43, गुरुआ 51.84 और इमामगंज 51.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
- किसना ने औरंगाबाद में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का किया शुभारंभ
- प्रशासन एकादश ने पत्रकार टीम को हराकर जीता मैत्री क्रिकेट मुकाबला
- देशभक्ति के रंग में रंगा नगर भवन, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कलाकारों ने बांधा समां
- मदनपुर जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद, एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
- बेलगाम थार ने 5 वर्षीय छात्र कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
अत्यधिक गर्मी होने के कारण लोग घरों से मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे। इसी कारण मतदान प्रतिशत कम रहा।
वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में यहां 51.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
औरंगाबाद लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के अभय कुशवाहा के बीच में थी।


