औरंगाबाद, बिहार।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने औरंगाबाद के देव स्थित विश्व विख्यात सूर्य मंदिर में माथा टेक कर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। पवन सिंह ने घोषणा की है कि वह काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। काराकाट लोक सभा क्षेत्र में 7 से 14 मई से नामांकन कार्य चलेगा। इससे पहले पवन सिंह ने अपने चुनावी यात्रा का आगाज कर दिया है।
रविवार की शाम औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर देव में पवन सिंह पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। हालांकि पवन सिंह के कार्यक्रम में औरंगाबाद में स्थापित विभिन्न महापुरुषों के मूर्तियों पर माल्यार्पण करना भी था। औरंगाबाद जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण वे सिर्फ मंदिर परिसर तक ही सीमित रहे और वहीं से वह वापस चले गए।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह काराकाट लोक सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्होंने वहां किस्मत आजमाने के बजाए मैदान छोड़ दिया था और अब वे काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले हैं।
काराकाट लोक सभा सीट से इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के प्रत्याशी कामरेड राजाराम सिंह कुशवाहा हैं। वहीं एनडीए गठबंधन से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा मैदान में है। इन दोनों प्रत्याशियों के बीच पवन सिंह ने तीसरा कोण बना दिया है। पवन सिंह युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं।
- औरंगाबाद में तेजस्वी यादव की सभा में उमड़ा जनसैलाब, जदयू के पूर्व विधायक अशोक सिंह राजद में शामिल
- तेजस्वी यादव 4 अक्टूबर को पहुंचेंगे औरंगाबाद, आगमन की तैयारी को लेकर छात्र एवं युवा राजद ने की बैठक
- नक्सलियों के बिछाए आईईडी बरामद, पचरुखिया जंगल के करीबा डोभा पहाड़ का मामला
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
- पिपरा मुखिया प्रीति कुमारी को मिला ‘श्रेष्ठ मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान
23 अप्रैल से जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत
पवन सिंह का 23 अप्रैल से जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत है। इस यात्रा की शुरुआत के लिए ही वे देव सूर्यमन्दिर पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। 23 अप्रैल को रोहतास जिले में और 24 अप्रैल को औरंगाबाद जिले में उनकी यात्रा है। औरंगाबाद जिले में उनकी यात्रा सुबह 7 बजे से नबीनगर से शुरू होगी। जोकि बारुण, ओबरा से होते हुए दाउदनगर तक पहुंचेगी।
सूर्य मंदिर के पुजारी ने कराई पूजा
इस दौरान सूर्य मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। सूर्य मंदिर में पूजा के दौरान दिव्य रूप में विराजमान भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश की प्रतिमा का दर्शन किये। सूर्य मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत- वही मंदिर परिसर में देव सूर्य मंदिर न्यास समिति ने पवन सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही देव सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पवन सिंह के साथ उनके मैनेजर दीपक सिंह, भाई रितिक सिंह समेत दर्जनों लोग पवन सिंह के साथ रहे।



