हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़।
औरंगाबाद, बिहार।
जिले के बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत से पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने नामांकन किया। नरेंद्र पांडेय अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ बारुण प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहां नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। नामजदगी का पर्चा दाखिल करने के बाद नरेंद्र पांडे जैसे ही बारुण प्रखंड कार्यालय से बाहर निकले, समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान समर्थक नरेंद्र पांडे जिंदाबाद का नारा लगाते रहे। नरेंद्र पांडे के संबंध में स्थानीय किसानों ने बताया कि जब वे पैक्स अध्यक्ष थे तब उन्होंने किसानों को खाद बीज की कभी कमी नहीं होने दी थी। साथ ही किसानों के धान भी वे हमेशा से उचित मूल्य पर खरीदते थे। इसी बीच वर्तमान पैक्स अध्यक्ष चुनाव जीत गए जिन्होंने किसानों के साथ भेदभाव किया। इसलिए इस बार सभी किसान नरेंद्र पांडेय के समर्थन में है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पिपरा पंचायत से पैक्स प्रत्याशी नरेंद्र पांडे ने बताया कि वह पहले भी पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 से पहले किसानों को जो सुविधाएं मिलती थी वह सुविधा आज नदारत है। आज पिपरा पैक्स में चेहरा देखकर काम करने की प्रवृत्ति वर्तमान पैक्स अध्यक्ष लेकर के आए हैं, जो कि किसानों के हित में नहीं है। किसानों को ना कभी समय पर खाद बीज मिलता है और ना ही धान की खरीदी होती है। धान बिचौलियों के माध्यम से खरीदा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिपरा पंचायत में पैक्स ने बिचौलिए बना रखे हैं जिसके माध्यम से किसानों की धान की खरीदी की जा रही है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। यही नहीं किसानों को यह भी नहीं मालूम कि उन्हें पैक्स के माध्यम से ऋण भी मिल सकता है। फसल बीमा भी मिल सकता है। इस दौरान मौके पर विनय यादव खरजामा, सुनील यादव जानपुर, बिजेंद्र यादव मंगरहिया, राजू प्रसाद, दारा पासवान मंगरहिया, नितेश पांडे धुरिया अजय राम मुखिया पिपरा, संतोष पाल, पवन पासवान समेत सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।
- संजना ने बढ़ाया जिले का मान, बिहार बोर्ड में लाया 90 प्रतिशत अंक
- बारुण के ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर से 2 छात्र बिहार टॉप टेन में पहुंचे
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में रितु ने किया कमाल, 485 अंक लाकर राज्य में लाया छठा स्थान, जिले से 14 छात्र हुए टॉप
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित, पिता बेचते हैं ताड़ी बेटा टॉप टेन में बनाया स्थान
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में आकाश ने रचा इतिहास, राज्य में लाया 8वां स्थान



