औरंगाबाद, बिहार।
जिले के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के विधायक रहे ललन भुंइया को बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा बिहार सरकार ने अधिसूचना के माध्यम से किया है।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू ने बताया कि जारी अधिसूचना में बताया गया है कि ललन भुइयां, पूर्व सदस्य बिहार विधानसभा, ग्राम धनिवार, पोस्ट देशपुर, भाया अम्बा, औरंगाबाद को उक्त आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति अधिकतम 3 वर्षों तक रहेगी।
इस अधिसूचना का गजट प्रकाशित करने का आदेश भी बिहार सरकार ने जारी कर दिया है।

ललन भुंइया को अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बधाइयां प्रेषित की जा रही है।



