Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

चुनाव स्थगित होने के बावजूद चुनावी रंजिश में हुई गोलीबारी, वार्ड पार्षद के ससुर को लगी गोली, हालत गम्भीर

औरंगाबाद, बिहार।

जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 के वार्ड पार्षद पिंकी यादव के ससुर को आपसी विवाद में गोली मार दी गई है। गोलीबारी का आरोप चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी कामता यादव पर है। मामला वार्ड 33 के पिपरडीह मुहल्ले की है। गोली लगने के बाद पिंकी यादव के ससुर सुरेश यादव को सदर हॉस्पिटल से रेफर कर दिया गया है।

औरंगाबाद शहर के पिपरडीह मुहल्ले में सोमवार की रात्रि चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना घटी है। इस घटना में निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी यादव के ससुर सुरेश यादव को गोली लगी है। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

गोलीबारी का आरोप गांव के ही कामता यादव पर लगा है। इस मामले में सुरेश यादव ने कामत यादव के पुत्र अजित कुमार उर्फ गब्बर, घूरा यादव, सिंटू एवं पिंटू पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण दल बल के साथ पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

गोली लगने के बाद घायल पड़े औरंगाबाद के वार्ड नंबर 33 के पार्षद पिंकी यादव के ससुर सुरेश यादव

बताया जाता है कि गोलीबारी की घटना में घायल हुए सुरेश यादव की पुत्र वधु एवं वार्ड 31 के वार्ड पार्षद रह चुके स्व० सुरेंद्र यादव की पत्नी पिंकी यादव एवं कामता यादव इस वर्ष नगर परिषद के इसी वार्ड से प्रत्याशी के रूप में अपनी उम्मीदवारी दर्ज की थी। लेकिन तकनीकी कारणों से राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को स्थगित कर दिया था। चुनाव स्थगित होने के बाद भी दोनों के अंदर प्रतिशोध की भावना पनप रही थी।

सोमवार की रात्रि कामता यादव पर वार्ड पार्षद रही पिंकी यादव के घर की तरफ जाकर गाली गलौज करने का आरोप है। गाली गलौज को सुनकर पिंकी यादव के परिवार के सदस्य बाहर निकले और कामता यादव को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कामता यादव के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके कारण मामला मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कामता यादव के द्वारा लगातार चार फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान गोली सुरेश यादव के बाएं हाथ के केहुनी के उपर बांह में लगी जिससे वे जख्मी हो गए और उन्हें सदर अस्पताल लाया गया।

इस मामले में थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि दोनो के बीच जमीनी विवाद का मामला चल रहा है और उसी को लेकर सोमवार की रात्रि दोनो के बीच हिंसक घटना घटी है। फिलहाल घायल हुए सुरेश यादव से पूछताछ के बाद आगे की करवाई की जा रही है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!