औरंगाबाद, बिहार।
पूल से नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर
सबसे दुःखद खबर इस वक्त औरंगाबाद जिले से आ रही है। जहां औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बागी पूल के नीचे खाई में कार पलट गयी, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गयी है।
जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर है। जिनका इलाज पीएचसी नबीनगर में चल रहा है। घटना रविवार की सुबह की है।
जानकारी के अनुसार भगवान साहू के पुत्र प्रकाश कुमार की बारात झारखंड राज्य के छतरपुर के सोनूआटांड़ से औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में आई हुई थी। भोर में वे सभी वापस लौट रहे थे।
कार में 7 बाराती सवार थे। लौटने के क्रम में कार पूल के नीचे खाई में गिर गयी, जिससे 5 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि, 2 लोग गंभीर रूप से घायल है।