औरंगाबाद, बिहार
जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में महिला को गोली मारने के एक आरोपी रंजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला रफीगंज थाना अंतर्गत बीबीपुर गांव की थी, जहां कुछ दिन पहले एक महिला को उसके ही पड़ोसी ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
इस मामले में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही फरार चल रहा था।इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज़ करवाया गया था और यह तब से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान बीबीपुर गांव निवासी रंजय सिंह के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में औरंगाबाद नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि निशानदेही के आधार पर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह रफीगंज थाना कांड संख्या 292/22 का नामजद अभियुक्त है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी कोकर उसे रफीगंज थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं रफीगंज थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि अभियुक्त पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में आज वह नगर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।