औरंगाबाद, बिहार.
छोटे शहरों में कभी किसी प्रतिभा की कमी नहीं रही है। टैलेंट इस कदर भरे रहते हैं कि उन्हें अगर सही दिशा मिल जाए तो वह हर जगह अपनी कामयाबी के झंडा गाड़ सकते हैं। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद से सामने आया है जहां की बेटी ने महिला क्रिकेट में अपने पहचान बनाई है। जिला मुख्यालय के कामा बिगहा निवासी सत्येंद्र यादव की पुत्री दीपा ने बिहार अंदर-19 में अपने उपस्थिति दर्ज कराकर सबको हैरान कर दिया है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन टीम में महिला अंडर-19 के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जहां
कठिन परिश्रम और संघर्ष की बदौलत जिले की बेटी दीपा ने सफलता प्राप्त की है। इस सफलता से ना सिर्फ अपने परिवार का बल्कि औरंगाबाद को भी गौरव से भर दिया है। दीपा औरंगाबाद की पहली महिला क्रिकेटर है जिसका चयन बिहार टीम में हुई है। उसने अपनी इस सफलता से अपने माता पिता के सपने को साकार किया है। दीपा की इस सफलता से उसके घर एवं परिवार के सगे संबंधियों में हर्ष का माहौल है।
- सुनार से ज़ेवर लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को ज़ेवर दिखाने के बहाने सुनार से 6.5 लाख का ज़ेवर ले भागा था आरोपी
- शादी के 45 दिन बाद ही पत्नी ने करा दी थी प्रियांशु की हत्या, पुलिस का खुलासा, फूफा के साथ 15 साल से थे अवैध संबंध
- समाजवादी नेता मोहन सिंह यादव को पत्नीशोक, 3 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा
- 17 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजवादी नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामविलास सिंह यादव
- मदनपुर व्यापार मंडल में किसानों को नहीं मिल रहा है खाद, दीवार पर लिखे महत्वपूर्ण मोबाइल नम्बर मिटाए गए
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और दीपा के प्रशिक्षक आशुतोष कुमार उर्फ प्रकाश ने बताया कि दीपा वर्ष 2020 के फरवरी माह में उनके क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट सीखने आई। उस समय वह मात्र दस वर्ष की थी। उस वक्त उसके लिए एक क्रिकेटर बनना इतना आसान नहीं था। परंतु उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति देखकर लगा कि जरूर वह कुछ बड़ा करेगी।
खेल के प्रति उसका जुनून को देखते हुए उसे प्रशिक्षण देना शुरू किया। कुछ समय तक तो ऐसा लगा कि वह नहीं कर पायेगी। लेकिन उसने ठान लिया था कि उसे कुछ कर दिखाना है और चार वर्ष की अथक परिश्रम से उसने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया और आखिरकार अंडर 19 में अपनी जगह बनाई।

दीपा के पिता मूलतः एक किसान है और उसकी मां पूनम देवी गृहिणी है। उसके पिता का शहर के कामा बिगहा मोड़ पर छोटी सी एक दवा की दुकान है जिससे वह दीपा के साथ साथ अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करते हैं। दीपा भाई बहनों में सबसे बड़ी है।
दीपा ने बताया कि प्रारंभिक दौर में थोड़ी परेशानियां हुई लेकिन उसके लगन को देखकर माता पिता के साथ साथ गांव के भी बड़े बुजुर्ग सहयोग करने लगे। उसने कहा कि पढ़ाई और खेल दोनो का तालमेल बैठा पाना थोड़ा मुश्किल था लेकिन खेल के साथ साथ उसने पढ़ाई पर भी फोकस किया।
दीपा के अंडर 19 में चयन होने पर औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा समेत दर्जनों शुभचिन्तकों ने उसकी सफलता पर शुभकामनाएं दी है। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह निरंतर औरंगाबाद के साथ साथ बिहार का नाम रौशन करे। उसके लिए आशीर्वाद दिया है।
दीपा की सफलता पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सिंह, कोषाध्यक्ष शशांक शेखर, सचिव उज्ज्वल सिंह एवं अमित अखौरी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।