औरंगाबाद, बिहार।
झारखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी।बारिश के बाद कुटुंबा और नबीनगर के कुछ गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जिसके बाद सूचना पर जिले के डीएम श्रीकांत शास्त्री ने संभावित बाढ़ को देखते हुए कुटुंबा एवं नवीनगर प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने दोनों प्रखंड के जलभराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए।

- प्रशासन एकादश ने पत्रकार टीम को हराकर जीता मैत्री क्रिकेट मुकाबला
- देशभक्ति के रंग में रंगा नगर भवन, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कलाकारों ने बांधा समां
- मदनपुर जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद, एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
- बेलगाम थार ने 5 वर्षीय छात्र कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
- भारत बंग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, बीएसएफ में कार्यरत जवान जयन्त सिंह की ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली से हुई मौत
उन्होंने अधिकारियों को सजग रहकर कार्य करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करने निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए समय से पहले पूरी तरह तैयारी करने का निर्देश दिए।
मौके पर आपदा प्रभारी रत्ना प्रियदर्शनी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचला अधिकारी, कार्यपालक अभियंता आरडब्लुडी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग मौजूद रहे।



