औरंगाबाद, बिहार।
बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए गए परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम विद्युत अभियंत्रण विषय के लिए घोषित किया गया है। दाउदनगर के आनंद कुमार ने इस परीक्षा परिणाम में बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह स्थान आनंद कुमार ने ओबीसी कोटे में प्राप्त किया है। वहीं ऑल मेरिट में 77 वां स्थान प्राप्त किया है।

जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बड़का बिगहा गांव निवासी आनंद कुमार, आईएमएस धनबाद (IIT) से एमटेक करने के बाद वर्तमान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मध्यप्रदेश में कार्यरत हैं। उनके पिताजी कृष्ण कुमार सिंह दाउदनगर स्थित राष्ट्रीय इंटर स्कूल से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

आंनद कुमार ने इस सम्बंध में बताया कि वे वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन के पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आईएमएस धनबाद से एमटेक किया है। दो साल पहले इस पद के लिए फॉर्म भरा था। ज्ञात हो कि बीपीएससी ने बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली पड़े सीटों के लिए सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विद्युत अभियंत्रण विषय का परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें ओबीसी वर्ग में आनंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कुल 287 पदों में से 280 का परिणाम घोषित किया गया है। वहीं विकलांग कोटे के 7 पद खाली रह गए हैं।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
आनंद की इस सफलता पर गोह विधायक भीम कुमार यादव, नबीनगर विधायक डब्लू सिंह, ओबरा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव समेत जिले गणमान्य लोगों और परिजनों ने बधाई प्रेषित की है।
आनन्द कुमार पहले से ही मध्यप्रदेश सरकार के पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अब वे बिहार सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्य करेंगे।



