Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पुनपुन नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, शौच के दौरान हुई घटना

दर्शन कुमार

नबीनगर, औरंगाबाद, बिहार

जिले जे नबीनगर प्रखंड के सिमरा उचित भान पुनपुन नदी में 17 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। आशीष कुमार नाम के किशोर की मौत शौच करने के क्रम में नदी में डूबने से हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के अंकोरहा पंचायत ग्राम सिमराउचीतभान निवासी आंनद ठाकुर के 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार सुबह 6 बजे पुनपुन नदी के किनारे शौच करने गया था। जाने के क्रम में पैर फिसलने से नदी के गहरे पानी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

स्थानीय युवक रंजीत कुमार गिरी ने पुनपुन नदी से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

अंकोरहा पंचायत के मुखिया उम्मीदवार प्रतिनिधि संजय गिरी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार का दिन पंचायत के सिमरा ग्राम के लिए बहुत बड़ी दुःखद समाचार लेकर आया है। वे आनंद ठाकुर के दुःख की घड़ी में उनके साथ बने हुए हैं। उन्होंने परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा राशि जारी करने की नबीनगर सीओ से मांग की।

घटना के बाद से ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!