हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़। औरंगाबाद।
जिले के सदर प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन करने आए प्रत्याशियों के समर्थकों का जोश और जूनून देखते ही बनता था। वे अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान सदर प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत से धर्मदेव यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद धर्मदेव सिंह जैसे ही प्रखंड कार्यालय से बाहर निकले समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान समर्थक लगातार उनके पक्ष में नारेबाजी करते रहे. धर्मदेव यादव के साथ आए उनके सैकड़ो समर्थकों में उन्हें कंधे पर उठा लिया।
नामांकन के बाद धर्मदेव यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वह लगातार किसानों की सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहें, इसीलिए पैक्स का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके क्षेत्र में किसान आज परेशान हैं। जिन्हें समय पर खाद- बीज मिलता है और ना ही उनके उत्पाद को खरीदने को कोई तैयार है। ऐसी स्थिति में किसान अपनी फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर हो जाते हैं। वह चुनाव जीतने के बाद सभी किसानों से समय पर, सरकारी दर से धान खरीदेंगे और उन्हें सरकारी दर पर ही खाद उपलब्ध कराएंगे।

इस दौरान औरंगाबाद सदर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेशवर सिंह, पूर्व मुखिया रमेश सिंह राघवलिया, पूर्व मुखिया बालमुकुंद यादव हरनाही पूर्व सरपंच राम प्रवेश यादव हरनाही, प्रेमचंद यादव, जगदीश यादव, मनोज यादव, योगेंद्र यादव, कर्मदेव नारायण सिंह, संतोष गुप्ता, कामता यादव चतरा समेत सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति



