हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़, औरंगाबाद।
जिले के नवीनगर प्रखंड के अंकोरहा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव 26 नवंबर को होने जा रहा है। इस पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार मेहता ने नामांकन दाखिल किया है। कमलेश कुमार मेहता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नबीनगर प्रखण्ड कार्यालय में जाकर नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमलेश मेहता ने बताया कि नवीनगर प्रखंड का अकोरहा पंचायत का पैक्स आज भी गुलाम की की स्थिति में है। जहां के किसानों को ना तो पैक्स के बारे में जानकारी दी जाती है और ना ही उन्हें मतदाता बनाया जाता है। पिछले अध्यक्ष ने मनमाने तरीके से पैक्स को चलाया है। उन्होंने किसानों को उनके हक और अधिकार से वंचित रखा है। वे अंकोरहा पैक्स को गुलामी से मुक्ति दिलाने आए हैं।
कमलेश मेहता ने बताया कि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष 2 करोड़ 37 लाख रुपए के घोटाला करके बैठे हैं। और इस बार छवि दागदार होने के कारण अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद



