हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़, औरंगाबाद, बिहार।
15 अगस्त के अवसर पर विद्यालयों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
वहीं नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत पिरामल फाऊंडेशन के सहयोग से शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश में औरंगाबाद जिले के 2000 से अधिक विद्यालयों में बाल संसद के माध्यम से विशेष बाल सभा का आयोजन किया गया।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
विशेष बाल सभा में नामांकन को बढ़ाने को लेकर जोर दिया गया। विशेष रूप से विद्यालय में चल रही बुनियादी शिक्षा (मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता ) के मुद्दे पर भी जोर दिया गया। इस विशेष बाल सभा का आयोजन सभी प्रखंड के विद्यालयों में हो इसके लिए पिरामल फाऊंडेशन के गांधी फेलो का सहयोग सराहनीय रहा।



