औरंगाबाद, बिहार।
पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार हो रही मूल्यवृद्धि और राज्य में बढ़ती महंगाई के खिलाफ मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों के विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

इसी कड़ी में दाउदनगर और ओबरा में भी राजद कार्यकर्ताओं ने अपना दमखम दिखाया और सीएम और पीएम का पुतला दहन किया।
ओबरा में रामानंद राजवंशी, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में वहीं दाउदनगर में देवेंद्र सिंह प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन और पुतला दहन किया।
ओबरा में राजद नेता राम प्रवेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, एहसानुल हक अंसारी, मनोज कुमार, मदन सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुनील सिंह, योगेंद्र सिंह, अशोक कुमार, यमुना सिंह, रामजी यादव, भोला यादव, सकल सिंह, फहीम अंसारी, रौशन कुमार आदि सैकडों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

वहीं दाउदनगर में राजद नेता मुन्ना अजीज, संतोष कुमार, जगनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, धमेंद्र कुमार, सुमित कुमार, रामदेव सिंह, कैप्टन उमेश, कमलेश पहलवान, सोहैल अंसारी, लाल बहादुर प्रजापति, ओम कुमार, राम अशीष सिंह अधिवक्ता, निरंजन सिंह अधिवक्ता, विशाल कुमार, अखिलेश सिंह आदि सैकड़ो राजद कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।