औरंगाबाद, बिहार।
जिले के देव प्रखंड के दुलारे पंचायत के प्रतिष्ठित पूर्व सरपंच डोमन यादव का निधन हो गया है। वे लगभग 75 वर्ष के थे। वे अपने युवावस्था में ही सरपंच बने थे और लगभग 22 वर्षों तक अपने पद पर बने रहे थे।

दुलारे पंचायत के कर्मा ग्राम के निवासी पूर्व सरपंच डोमन यादव के निधन से पंचायत ही नहीं बल्कि पुरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
- 2 वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित, पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम से की शिकायत
- पुस्तक, ड्रेस और री एडमिशन के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जारी करना होगा प्रकाशक की लिस्ट
- बॉक्सिंग खिलाड़ी नित्या पांडे का चयन एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए
- संजना ने बढ़ाया जिले का मान, बिहार बोर्ड में लाया 90 प्रतिशत अंक
दुलारे पंचायत के मुखिया सह सह पैक्स बिजेंद्र यादव और पूर्व जाप जिला महासचिव समाजसेवी अनिल यादव, दुलारे वर्तमान सरपंच रामशीष यादव, गोलू शर्मा, श्री यादव, समाजसेवी शिवध्यान ठाकुर, राजेश यादव, समाजसेवी रामाशीष यादव समेत सैकडों ग्रामवासी और पंचायत वासियों ने गहरी शोक व्यक्त करते हुए बताया की डोमन यादव लगभग 22 साल सरपंच रह कर निस्वार्थ भाव और ईमानदारी पूर्वक सेवा करते रहे हैं। वहीं अनिल यादव ने बताया की डोमन यादव अपने जमाने में जज हुआ करते थे।



