औरंगाबाद, बिहार।
बंगाल के आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी का टिकट लौटाने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह आखिरकार अपने पत्ते खोल ही दिए। उन्होंने बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस संबंध में सोशल साइट्स एक्स पर पोस्ट डालते हुए पवन सिंह ने कहा है कि मां मिट्टी से भारी होती है। इसलिए वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इसके लिए अपनी माँ से वादा किया था। यह वादा वे हर हाल में पूरा करेंगे।
पवन सिंह ने एक्स पर लिखा है-
“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा । जय माता दी।
- सुनार से ज़ेवर लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को ज़ेवर दिखाने के बहाने सुनार से 6.5 लाख का ज़ेवर ले भागा था आरोपी
- शादी के 45 दिन बाद ही पत्नी ने करा दी थी प्रियांशु की हत्या, पुलिस का खुलासा, फूफा के साथ 15 साल से थे अवैध संबंध
- समाजवादी नेता मोहन सिंह यादव को पत्नीशोक, 3 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा
- 17 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजवादी नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामविलास सिंह यादव
- मदनपुर व्यापार मंडल में किसानों को नहीं मिल रहा है खाद, दीवार पर लिखे महत्वपूर्ण मोबाइल नम्बर मिटाए गए
हालांकि पवन सिंह आरा भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से आरा लोकसभा क्षेत्र से ही टिकट की दावेदारी पेश की थी। जहां से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह वर्तमान में सांसद हैं। अब निर्दलीय लड़ने के ऐलान के बाद भी पवन सिंह आरा छोड़कर काराकाट क्यों आ रहे हैं यह एक अनसुलझी पहेली है। काराकाट से भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि उनके सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भाजपा ने उपेंद्र कुशवाहा को मात्र एक सीट ही दी है। शायद अभी यह भी एक कारण हो कि पवन सिंह भाजपा से सीधे-सीधे टकराने से बच रहे हों। या यह भी हो सकता है कि वे भाजपा को नाराज़ नहीं करना चाहते हों।
खैर जो भी हो काराकाट लोकसभा का चुनावी माहौल काफी दिलचस्प हो गया है। शेर सिंह राणा की पार्टी से पहले से ही एक राजपूत उम्मीदवार मैदान में थे। पवन सिंह के आने के बाद से दूसरे राजपूत उम्मीदवार की एंट्री काराकाट लोक सभा क्षेत्र से हो गई है। हालांकि काराकाट में मुख्य मुकाबला उपेंद्र कुशवाहा और कामरेड राजाराम सिंह कुशवाहा के बीच में ही होना है।