औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ऑल्टो कार से अंग्रेज़ी शराब की खेप बरामद की है। साथ ही एक कार चालक व्यावसाई को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनएच – 139 पर कुटुंबा के एरका चेक पोस्ट पर की गई है। पकड़े गए कार सवार की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर गांव निवासी प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। यह कार्रवाई वाहन जांच के दौरान एसआई मिथिलेश कुमार और सकलदेव के नेतृत्व में की गई है।
- औरंगाबाद में तेजस्वी यादव की सभा में उमड़ा जनसैलाब, जदयू के पूर्व विधायक अशोक सिंह राजद में शामिल
- तेजस्वी यादव 4 अक्टूबर को पहुंचेंगे औरंगाबाद, आगमन की तैयारी को लेकर छात्र एवं युवा राजद ने की बैठक
- नक्सलियों के बिछाए आईईडी बरामद, पचरुखिया जंगल के करीबा डोभा पहाड़ का मामला
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
- पिपरा मुखिया प्रीति कुमारी को मिला ‘श्रेष्ठ मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान
मामले में एसआई मिथिलेश कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की ख़रीद फरोख्त तथा निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में वाहन जांच में एक ऑल्टो कार से तीन कार्टन बीयर और दो पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेज़ी शराब बरामद की गई है। साथ ही मामले में पकड़े गए कार सवार व्यवसाई को जेल भेज दिया गया है।



