बारुण, औरंगाबाद, बिहार।
जिले के बारुण प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रामप्रवेश सिंह यादव को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष मनजीत कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मनजीत कुमार के इस्तीफा के बाद खाली हुई सीट पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने राम प्रवेश सिंह को मनोनीत करने का एक पत्र जारी किया है।

पत्र के आधार पर बारुण प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय में डीलरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सभी डीलरों ने कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह यादव को बधाई संप्रेषित करते हुए कहा कि इनकी अगवाई में कार्य सुचारू रूप से चल सकेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से सचिव बृहस्पत सिंह, सत्येंद्र सिंह, सतीश कुमार, शत्रुघ्न सिंह, अंकित कुमार, गोल्डी कुमार, सिद्धि कुमार, कलेंद्र कुमार, रामजी सिंह, राजेश्वर सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुशील कुमार पांडे, राजेश रंजन, रामकुमार, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद



