बारुण, औरंगाबाद, बिहार।
राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय सोन नगर में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के जन विश्वास यात्रा की तैयारी एवं सफलता हेतु की गई बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राम ने की, इस इस बैठक के मुख्य अतिथि डॉ0 चन्दन कुमार जिला उपाध्यक्ष राजद थे।
बैठक में सभी राजद कार्यकर्ताओं ने जन् विश्वास यात्रा में बारुण प्रखंड के गांव गांव से बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थकों को गांधी मैदान औरंगाबाद में पहुंचने के लिए प्रचार प्रसार हेतु सभी टोले ,कस्बे ,बाजार में होर्डिंग ,बैनर लगाने तथा गांव में माइक द्वारा प्रचार करने हेतु गांव स्थान एवं रूट का चयन किया तथा सभी नेताओं से निवेदन किया गया कि अपने अपने क्षेत्र में बृहद प्रचार प्रसार करने का काम करें ताकि आमजन को कार्यक्रम औऱ स्थान की सही जानकारी प्राप्त हो सके।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अपने साथ पार्टी का झंडा लेकर आने को कहा साथ ही महागठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं को भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में आने के लिए अपील की गई। बैठक में अशोक यादव, उपेंद्र यादव प्रखंड उपाध्यक्ष ,युगल यादव युवा प्रखंड अध्यक्ष, जितेंद्र सोनी, सुनील यादव दिलकेश्वर सिंह, रमेश यादव उपमुखिया , सरोज चौधरी सिकंदर यादव ,रविंद्र साहू कन्हाई पटेल ,रितेश शर्मा, राजेंद्र सिंह ,वीरेंद्र सिंह, कृष्ण यादव, नागेंद्र यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



