औरंगाबाद, बिहार।
मवेशी चराने गए एक किशोर की पहाड़ियों के बीच बने बांध में डूबने से मौत हो गई है। किशोर तेज धूप होने के कारण बांध में जमा पानी में नहाने चला गया था, तभी गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के देव थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी 15 वर्षीय अंकित कुमार शर्मा के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जंगल में मवेशी चरा रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई। वह अपने घर से मवेशी को लेकर राजा जगन्नाथ बांध की तरफ गया था जहां बांध में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धूप से बचने के लिए अंकित राजा जगन्नाथ बांध में नहाने चला गया। नहाने के दौरान बांध में गहराई अधिक होने की वजह से वह डूब गया।
जब आसपास मवेशी चरा रहे चरवाहा उक्त किशोर को कुछ देर तक बांध से बाहर आते नहीं देखा तो शक के आधार पर जांच की। जांच के लिए जब चरवाहे बांध पर पहुंचे तो देखा कि अंकित डूबा हुआ है। तभी आनन फानन में चरवाहों ने ग्रामीणों की मदद से डूबे हुए अंकित को बांध से निकला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
- 2 वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित, पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम से की शिकायत
- पुस्तक, ड्रेस और री एडमिशन के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जारी करना होगा प्रकाशक की लिस्ट
- बॉक्सिंग खिलाड़ी नित्या पांडे का चयन एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए
- संजना ने बढ़ाया जिले का मान, बिहार बोर्ड में लाया 90 प्रतिशत अंक
वहीं घटना की सूचना पाकर एरौरा पंचायत के मुखिया निरंजन कुमार साव मौके पर पहुंचे और रीते बिलखते परिजनों को शांत करवाया। घटना की सूचना पर देव थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।
मृत किशोर की पहचान देव थाना क्षेत्र के एरौरा पंचायत के तेतरिया गांव निवासी जयराम शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।
देव थाना प्रभारी राजगृह प्रसाद ने बताया कि मृत्यु के बाद किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



