औरंगाबाद, बिहार।
जिले के गोह प्रखण्ड के उपहारा थाना के थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है।
पटना से आई निगरानी की टीम ने एक मामले से नाम हटाने के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

अपहरण के एक मामले में तीन आरोपियों के नाम हटाने के लिए उपहारा थाना प्रभारी आनंद गुप्ता ने सौदा किया था। उसी की पहली किस्त 20 हजार रुपए लेते समय निगरानी ने दबोच लिया। फिलहाल निगरानी की टीम गिरफ्तार कर उसे पटना ले गई है।

- नक्सलियों के बिछाए आईईडी बरामद, पचरुखिया जंगल के करीबा डोभा पहाड़ का मामला
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
- पिपरा मुखिया प्रीति कुमारी को मिला ‘श्रेष्ठ मुखिया ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान
- गोह में जन्माष्टमी महोत्सव पर लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, एक हजार से अधिक मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
- किसना ने औरंगाबाद में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का किया शुभारंभ
इससे पहले आनंद गुप्ता जिले के ही मदनपुर थाना अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। जहां से भी उसे कार्य में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था।



