औरंगाबाद, बिहार।
बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश भर में पदाधिकारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार जो कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी भी रहे हैं, ने 33 जिला संगठन में किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। नवीनगर प्रखंड के बैरिया पंचायत के पूर्व मुखिया बृजमोहन मेहता को औरंगाबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मनोज कुमार ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए बताया कि इस सूची में समाज के सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व दी गयी है।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
साथ ही सभी मनोनित जिलाध्यक्षों को 15 दिनों के अंदर जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंडों में अध्यक्ष मनोनीत करने का निर्देश दिया गया है।

औरंगाबाद जिला जदयू मीडिया प्रभारी राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष पार्टी के मूल संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगे। वे मूल संगठन के जिलाध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर किसान और सहकारिता प्रकोष्ठ संगठन को पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अपना भूमिका अदा करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी राजा बाबू ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार ने नव-नियुक्त सभी जिलाध्यक्षों को बधाई और शुभकामनायें दी है और बेहतर भविष्य की कामना की है।
वहीं पूर्व विधायक और जदयू मुख्य संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक नबीनगर वीरेंद्र कुमार सिंह, जदयू मुख्य प्रवक्ता औरंगाबाद राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, जदयू जिला उपाध्यक्ष पप्पू ज्वाला सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष महावीर मेहता और जदयू महासचिव नागेंद्र सिंह ने बधाई प्रेषित की है।



