औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद- जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर मौत का कहर जारी है। मौत की सड़क कहे जाने वाले इस हाईवे पर प्रतिदिन कहीं ना कहीं दुर्घटना में मौत होते ही रहती है। ताजा मामला ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास की है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसकी पत्नी और साली गम्भीर रूप से जख्मी हैं। मृतक की इसी वर्ष अप्रैल में शादी हुई थी। उसकी पहचान जिले के फेसर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी रंजन साव के रूप में की गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर बुधवार की देर शाम ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी नवविवाहित पत्नी और साली गंभीर रूप से घायल हो गए।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
मृत युवक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र बरवाडीह गांव निवासी बिंदेश्वर साव के 28 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल नवविवाहित पत्नी की पहचान 24 वर्षीय प्रीति कुमारी और साली 17 वर्षीय सोनम कुमारी के रूप में हुई है। जिसका घर ओबरा थाना क्षेत्र के लोकन बिगहा गांव में है।
बताया जाता है कि रंजन की शादी इसी वर्ष 20 अप्रैल को प्रीति के साथ हुई थी। दो दिन पूर्व रंजन की साली सोनम उसके घर बरवाडीह गई थी। जिसे वापस पहुंचाने दोनों पति पत्नी जा रहे थे। इस दौरान बाइक रंजन चला रहा था। जैसे ही वह एनएच 139 पर शंकरपुर गांव के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही रंजन की मौत हो गयी। वहीं प्रीति और सोनम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को लोगों ने ऑटो से सदर अस्पताल औरंगाबाद भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने रंजन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्रीति और सोनम का इलाज जारी है। घटना के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गयी है। सूचना पाकर परिजन आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर रोने लगे। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।
ओबरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक भी गिरफ्तार है। वहीं मृतक के शरीर का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
घटना के बाद से लोकन बिगहा व बरवाडीह गांव में मातम पसरा हुआ है। राजद सचिव और समाजसेवी इंदल यादव ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए स्थानीय प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है।



