औरंगाबाद, बिहार।
बिहार की भूमि इतिहास लिखती है। आज बिहार के लिए ऐतिहासिक घटनाक्रम है। बिहार और पाटलिपुत्र की भूमि से निकलने वाली मोहब्बत की आवाज आज देश और दुनिया में जाएगी। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी ने कही और बताया कि एकजुटता की यह आवाज रुकनी नही चाहिए। विपक्ष की एकजुटता की आज के शंखनाद से भाजपा सहम गई है और बेचैनी भी बढ़ गई होगी। सभी नेताओं से बस एक आग्रह है कि आज बैठक में अपने अहंकार त्याग कर एक लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। जिसकी जहां ताकत है, वहाँ उन्हें स्वतंत्रता दीजिए। तभी हम सभी चुनाव भी जीतेंगे और भारत को भी बचाएंगे।
समदर्शी ने आगे बताया कि भाजपा -आरएसएस देश के सभी संवैधानिक संस्थानों पर आक्रमण कर रही है, इसलिए सभी विपक्षी दलों एक विचारधारा भाजपा के खिलाफ बनाकर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।
- भारत बंग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, बीएसएफ में कार्यरत जवान जयन्त सिंह की ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली से हुई मौत
- नए राशन कार्ड के लिए जल्द जमा करें आवेदन
- प्राथमिक विद्यालय खर्राटे कुतबी में तिलक व फूलों से अभिभावकों का स्वागत, संगोष्ठी संपन्न
- ऐतिहासिक जिउतिया पर्व को राजकीय दर्जा, लोकसंस्कृति के संरक्षण में उपेंद्र कश्यप का अधिकाधिक योगदान
- ईमानदारी और समाज सेवा की मिसाल थे स्व. वशिष्ठ सिंह
आज एक साथ सभी खड़े हैं तो सभी तरह के अलगाव मिटाना पड़ेगा। आज एकजुट होकर जो निर्णय लिया गया है कि हमलोग एक साथ मिलकर और कामकर अन्य छोटी क्षेत्रीय दलों को गठबंधन में शामिल करने का रायशुमारी आवश्यक थी, यही छोटी भूल को नजरअंदाज किया गया तो भाजपा को अलगाव के उकसाने की राजनीति करने का मौका देने के बराबर होगा। इसलिए महागठबंधन में साथ चलेंगे, साथ लड़ेंगे और अन्य छोटे- छोटे क्षेत्रीय दलों को साथ करेगे की आवाज के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है इसके साथ साथ बड़े दल को स्वार्थ तो छोटे दल को लालच छोड़ एक लक्ष्य के लिए सबको एकजुट हो जाना चाहिए। तभी कामयाबी हासिल होगी।



