औरंगाबाद, बिहार।
राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा गठबंधन के 23 जून को विपक्षी दलों के महागठबंधन की बैठक पर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के नेता संदीप सिंह समदर्शी में कहा कि महागठबंधन के मिशन की सफलता के लिए छोटे-छोटे दलों को जोड़ने की आवश्यकता है।
23 जून को पटना में जो बैठक और पहल हो रही है, यह सार्थक और देश की राजनीति को एक नई दिशा देगी। लेकिन महागठबंधन के नेताओं को इस बात को देखना होगा कि बिहार समेत अन्य राज्यों में जो छोटे-छोटे दल हैं, वे भी अपना आधार रखते हैं और उनका भी जनता के बीच में पैठ है। उनकी इस बड़े गोलबंदी में कोई भूमिका का नहीं होना कहीं ना कहीं भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाने का जो संकल्प है, उसमें रुकावट आ सकती है। जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) सुश्री कुमारी मायावती की बहुजन समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को तवज्जो नही देना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
चूंकि कोशी और सीमांचल में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक और एआईएमआईएम तो उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों बसपा मजबूत स्थिति में है। वहीं आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों में ओवैसी को नजरअंदाज करना महागठबंधन कमजोर और अन्य विपक्षी एकता की मुहिम कमजोर पड़ सकता है।



