औरंगाबाद, बिहार।
जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के पसवां गांव निवासी और चौकीदार रहे 75 वर्षीय गणेश यादव 30 मई (मंगलवार) के दोपहर 4 बजे से गायब हैं। अंतिम बार वे पटना नहर के बारुण थाना क्षेत्र में खंडा गांव के समीप देखे गए थे। उसके बाद से उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। उनकी यादाश्त कमजोर है। भूलने की बीमारी है। इस कारण वे रास्ता भटक गए हैं।
पूर्व चौकीदार गणेश यादव बारुण थाना क्षेत्र के खैरा गांव में अपने ननिहाल गए थे। और वहीं से वे भटक गए। बताया जाता है कि वे पटना नहर पर स्थित खैरा गांव से दाउदनगर की तरफ पैदल ही चले थे जो कि खंडा गांव के सामने तक नहर पर देखे गए थे। उसके बाद से उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा है।
जो कोई भी सज्जन को वे दिखें तो कृपया 7260872506 फोन नम्बर पर फोन करके सूचना दें। घर में शादी का माहौल था, उनके गुम होने से घर में लोगों में उदासी छाई हुई है।

- किसना ने औरंगाबाद में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का किया शुभारंभ
- प्रशासन एकादश ने पत्रकार टीम को हराकर जीता मैत्री क्रिकेट मुकाबला
- देशभक्ति के रंग में रंगा नगर भवन, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कलाकारों ने बांधा समां
- मदनपुर जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद, एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
- बेलगाम थार ने 5 वर्षीय छात्र कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत



