औरंगाबाद, बिहार।
जिले में बाइक दुर्घटना से हर दिन किसी न किसी की मौत हो रही है। ज्यादातर मौत नए उम्र के युवकों की हो रही है। ताजा मामला नवीनगर प्रखंड के मझियांवा गांव की है। जहां 2 दिन पहले हुई शादी में मिली बाइक से गिरकर दो किशोरों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक में से एक दूल्हा का भाई है तो दूसरा दुल्हन का भाई है
औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के फुटहड़वा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनो किशोर सड़क पर बिखर गए। जिसमें से 2 किशोर की मौत हो गई जबकि तीसरा किशोर गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव निवासी नंदू राम के 14 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार और माली थाना क्षेत्र के रेगनिया मंझौली गांव निवासी संजय राम के 14 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में कई की गई है। वहीं घायल की पहचान मंझियावां गांव के ही सुनील राम के 15 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को विकास के बहन उषा की शादी मझियावां गांव में अकल राम के पुत्र विक्रम के साथ हुई थी। उषा की विदाई के साथ ही विकास उसके ससुराल गया हुआ था। शनिवार को वह अपने बहनोई के चचेरे भाई शुभम और विकास के साथ बाइक पर सवार होकर तेतरिया बाजार गया था। बाजार से वापस लौटने के क्रम में फुटहड़वा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही विकास और शुभम की मौत हो गयी। जबकि दूसरा विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तीनों को उठाकर रेफरल अस्पताल नबीनगर पहुंचाया। जहां विकास और शुभम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
नबीनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भिजवाया। वहीं घायल तीसरे किशोर को भी इलाज के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद मृत दोनों किशोरों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।



