औरंगाबाद, बिहार।
जिले के रफीगंज थाना के पचार गांव में 8 मई को बारात आई थी। बारात देखने गए गांव का ही 10 वर्षीय बालक उसी रात से गायब हो गया। पिता ने पड़ोसी पर अपहरण का मामला दर्ज कराया लेकिन गायब 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने उसके नानी के घर से बरामद किया है। गायब बच्चा रोहतास जिले के डेहरी से अपने नाना मनोहर साव के घर से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की।छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के पचार गांव से 10 वर्षीय बालक प्रिंस कुमार 8 मई की संध्या से गायब था। इस मामले में प्रिंस के पिता अखिलेश कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जताते हुए अपहरण की प्राथमिकी रफीगंज थाना में दर्ज कराई थी।
जबकि गायब बालक प्रिंस अपने नानी के घर से बरामद हुआ है।
प्रिंस के पिता अखिलेश कुमार ने बताया कि 8 मई की संध्या गांव में बारात आयी थी। जिसे देखने उनका पुत्र घर से निकला था। काफी रात होने के बाद तक जब वह घर नहीं आया तो उन्होंने आसपास बहुत खोजा। सुबह तक वह वापस नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने रफीगंज थाने में अपहरण का आवेदन दिया। दिए गए आवेदन में अखिलेश कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने पुत्र के अपहरण की शिकायत की थी।

- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
हालांकि पूरा मामला संदेहास्पद लग रहा है। जब उसके पुत्र का अपहरण हुआ था तो वह अपने नानी के घर रोहतास जिले के डेहरी से कैसे बरामद हुआ है। प्रिंस कुमार डेहरी में अपने नाना मनोहर साव, नानी राजकुमारी देवी के घर से बरामद हुआ है।
रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि
प्रिंस कुमार को पुलिस ने डेहरी ऑन सोन से बरामद किया है। बच्चे को बरामद करने के बाद धारा 164 के बयान हेतु न्यायालय भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जांच की जा रही है।



