Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जाति बंधन तोड़ घर से भागे जोड़े ने देवकुंड मंदिर में किया अंतरजातीय प्रेम विवाह

अनिल कुमार

औरंगाबाद, बिहार।

जिले के गोह प्रखंड के देवकुंड में स्थित  ऐतिहासिक बाबा दुधेश्वरनाथ शिव मंदिर के प्रांगण में घर से भागे जोड़े ने शरण ली और साथ जीने मरने की कसमों के साथ  प्रेम विवाह किया। यह विवाह कई मायनों में ऐतिहासिक है क्योंकि लड़का लड़की अलग-अलग जातियों से है। यही नहीं अलग-अलग कैटेगरी के भी हैं।

समाजिक कार्यकर्ता संजय रघुवर ने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर डिहरी गांव निवासी डोमन चंद्रवंशी के पुत्र छोटू कुमार एवं रतनपुर मनोरा गांव निवासी उदित पासवान की पुत्री लालती कुमारी का प्रेम प्रसंग पिछले छह महीने से चल रहा था। इसी बीच वे में वे तीन माह पूर्व  अपने परिजनों को बिना बताए एक साथ घर छोड़ कर फरार हो गए थे। इस दौरान वे  हरियाणा में रह रहे थे।

इस दौरान दोनों पक्षों के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों के सहमति के बाद दोनो रविवार को देवकुंड पहुंच कर मंदिर में शादी संपन्न कराई गई। शादी का विधिवत बिहार सरकार के निबंधन विभाग से निबंधित भी कराने का सुझाव परिवार जनों को दिया गया है। पुजारी जयमाला जी द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर परिसर के सभी कर्मचारी पुजारी एवं गणमान्य नागरिकों के अलावे अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!