Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

डम्फर से टकराकर सासाराम के 5 लोगों की मौत, बीमार बच्चे की मौत के बाद शव लेकर दिल्ली से सासाराम निकला था परिवार

रोहतास, बिहार।


जिला मुख्यालय के जानी बाजार निवासी एक परिवार अपने कैंसर पीड़ित बालक का शव लेकर दिल्ली से सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान कार ने सड़क किनारे खड़े डम्फर में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ है। सभी मृतक एक ही परिवार और रिश्तेदार हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही सासाराम में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन मनौउर हुसैन ने बताया कि यूपी के अकबरपुर में कार और डंपर की टक्कर हुई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि पहले से एक बालक का शव भी कार में था। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मोहम्मद शमीम उर्फ बबलू के 5 साल के कैंसर पीड़ित बालक मोहम्मद एहसान का शव लेकर कार से सभी लोग सासाराम लौट थे। तभी उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में कार और डंपर से टक्कर हो गई।

सड़क हादसे में मरने वालों की हुई पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार तीन महिला समेत 5 लोग की मौत हो गई। इसमें मृतक बालक मोहम्मद एहसान की मां रुखसार प्रवीन, बुआ सहीना परवीन, फूफा गुड्डू और नानी जलीना परवीन के अलावा ड्राइवर शामिल है। इस घटना के बाद सासाराम के मोची टोला जानी बाजार स्थित घर पर कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ाने के लिए लोग पहुंचे हैं।

एक साथ 6 लोगों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
एक साथ 6 मौत से पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के लोगों को रोता देख वहां पहुंचे लोग भी अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।पूरे मोची टोला जानी बाजार में मातम छाया हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन शवों को लाने के लिए यूपी के अकबरपुर के लिए निकल चुके हैं।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!