औरंगाबाद, बिहार।
जिले के नवीनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत चुनाव की गिनती जारी है। दो पंचायतों का परिणाम घोषित हो गया है।
अंकोरहा पंचायत से समाजसेवी संजय गिरी की पत्नी मुन्नी देवी ने मुखिया पद से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने निवर्तमान मुखिया गीता देवी को हराया। इस पंचायत से मुखिया पिछले 40 वर्षों से राजेंद्र सिंह और उनके परिवार के लोग बनते आ रहे थे। 40 वर्षों के बाद उस परिवार का दबदबा अकोरहा पंचायत से समाप्त हो गया है।


वहीं महुआँव पंचायत से बृजमोहन सिंह ने चुनाव जीत लिया है।