हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़, औरंगाबाद, बिहार।
थोड़ी सी बारिश के बाद जिले में आए दिन आकाशीय बिजली करह बरपा जाता है। बुधवार को भी थोड़ी सी बारिश के बाद गिरे आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग खेत में काम कर रहे थे तभी वज्रपात की चपेट में आ गए। मरने वालों में 3 महिला और एक पुरूष शामिल हैं।
बुधवार को वज्रपात की कहर से औरंगाबाद ज़िले के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। यह घटना ज़िले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित हुईं है। वज्रपात की चपेट में आने से तीन महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई।
पहली घटना बारूण थाना क्षेत्र अंतर्गत छक्कन बिगहा गांव की है। जहां राम अवतार सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सोनाहल देवी की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। वो खेत में काम कर रही थी। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के रेड़िया गांव निवासी विनय पाल की पत्नी जैतरी देवी के साथ घटी है। वो भी खेत में काम कर रही थी इसी दौरान बज्रपात की चपेट में आ गई।

- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
तीसरी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरवां गांव की है। जहां के रहने वाले राजगीर महतो के 40 वर्षीय पुत्र महेश प्रसाद उर्फ गोरा की मौत ठनका की चपेट में आने से हो गई। वे खेत में धान की रोपनी के लिए मेढ़ बांधने गए थे।
चौथी घटना टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी महेश गांव में घटी है। जहां रामदहीन पासवान की 55 वर्षीय पत्नी इंद्रावती देवी वज्रपात की चपेट आ गई। वह खेत में धान रोपनी करने पहुंची थी। इसी बीच बारिश होने लगी और अचानक ठनका गिर गया। जिसके चपेट में आने से मौत हो गई।
औरंगाबाद समेत आसपास के जिलों में मौसम ने करवट बदली है। बहुत दिनों बाद बारिश हुई है। ऐसे में कृषि कार्य कर रहे , ये सभी अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए।
औरंगाबाद सदर 1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है।
राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष और नवीनगर विधायक प्रतिनिधि डॉ चंदन कुमार यादव ने घटना के प्रति शोक प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि देने की मांग की है।



