Thursday, May 22, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अंतरराज्यीय ट्रक लुटेरों के गिरोह का 2 सरगना गिरफ्तार, अलग अलग मामलों में थे मोस्ट वांटेड

औरंगाबाद, बिहार।

जिले की पुलिस
अपराधियों के विरूद्ध एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ इस अभियान के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। इस अभियान में 2 टॉप टेन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस सम्बंध में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि 2021 मदनपुर थाना क्षेत्र में 250 क्विंटल चावल लदे ट्रक की लूट हुई थी। ट्रक नालंदा में बरामद हुआ था वहीं चावल नवादा में बरामद हुआ था। इस मामले में पूर्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई थी लेकिन एक अभियुक्त विक्की कुमार जो नवादा जिले के वारसलीगंज का रहने वाला है उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। वह औरंगाबाद जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए जिले की पुलिस वारसलीगंज नवादा भी गई थी लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इसे गुरुवार को नवादा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं जून 2022 में बारुण थाना क्षेत्र जीटी रोड पर 22 लाख रुपए की इस्पात लदा हुआ ट्रेलर ट्रक को लूट लिया गया था। इस दौरान ट्रेलर और उसे पर लदे 22 लाख रुपए की सरिया को बक्सर से बरामद किया गया था। उस मामले में नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन एक मोस्ट वांटेड अपराधी आरा निवासी संतोष यादव गिरफ्तार नहीं हो सका था। जिसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार इन अपराधियों ने नए नाम का भी खुलासा किया है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
मदनपुर थाना कांड में गिरफ्तार अपराधी विक्की कुमार ने यूपी के मेरठ के 6 अपराधियों का नाम लिया है। उन्हें चिन्हित कर लिया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं बारुण थाना कांड में गिरफ्तार अभियुक्त आरा निवासी संतोष यादव ने भी दो नए अभियुक्तों का नाम लिया है जो की बक्सर के रहने वाले हैं, उन्हें भी चिन्हित कर लिया गया है और जल्दी उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराज्यीय स्तर का लूट गिरोह संचालित करते थे जिनकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी।
इनका मुख्य पैसा ट्रक लूटने और उसी से इनका जीवन यापन होता था। यह लोग मुख्य रूप से चार पहिया वाहन से आते थे और ट्रक को रोक कर उनके चालक और खलासी को बंधक बना लेते थे। और ट्रक समेत अपने ठिकाने तक पहुंचा देते थे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!